शर्मनाक घटना : बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या

0

उधमसिंह नगर। खेतलसंडा खाम गांव में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो भाइयों उनकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार खेतलसंडा खाम गांव में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना एक पिता को जान देकर चुकाना पड़ा। आरोप है कि छेड़छाड़ कर रहे दो भाइयों को पिता ने डांटा तो उन्होंने चारपाई की पाटी से उसके सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
उपचार के लिए गोरखपुर एम्स ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों भाइयों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका परिवार काम के सिलसिले में खेतलसंडा खाम गांव आया हुआ था। बीते रोज वह दोपहर करीब दो बजे वह गांव के सरकारी नल से पानी भरकर घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के संजय और सुभाष ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बेटी के साथ छेड़छाड़ होते देख पिता ने दोनों भाइयों को डांटते हुए इसका विरोध किया। आरोप है कि इससे आक्रोशित दोनों भाइयों ने उसके के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच चारपाई की पाटी से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर फटने से पिता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों आरोपित मौके से भाग निकले। दी तहरीर में युवती ने बताया कि गंभीर रूप से घायल उसके पिता को उपचार के लिए एम्स ले जाते वक्त उनकी मौत हो गयी। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share