श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने गोहाना के पत्रकारों को दी 5 लाख की निःशुल्क बीमा पॉलिसी,प्रेस पहचान पत्र एवं वाहन पास
– संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन, मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया सलाहकार अशोक छाबड़ा व प्रमुख समाज सेवी इंद्रजीत वीरमानी रहे उपस्थित ।
*29 सितम्बर, चंडीगढ़/गोहाना (ब्यूरो)*
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने गोहाना के पत्रकारों को शारीरिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करते हुए 5 लाख रुपयें की निःशुल्क बीमा पॉलिसी वितरित की।
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा गोहाना के कृषि विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों के लिए विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को 5 लाख रुपये की निःशुल्क बीमा पॉलिसी, प्रेस पहचान पत्र एवं वाहन पास वितरित किए गए।
समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन ने की, जबकि मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया सलाहकार अशोक छाबड़ा मुख्य अतिथि के रूप में साथ ही गोहाना के प्रमुख समाज सेवी इंद्रजीत वीरमानी उपस्थित रहे। समारोह में पहुंचने पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गोहाना इकाई द्वारा सभी अतिथियों का फूल मालाओं , बुक्के व स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।
समारोह का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को आर्थिक व शारीरिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी पेशेवर पहचान को मजबूत करना रहा।
समारोह में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा गोहाना जिला इकाई के अध्यक्ष अनिल जिंदल सहित संघ के जिला पदाधिकारी एवं गोहाना जिले के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
समारोह में अशोक छाबड़ा ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की इस ऐतिहासिक पहल की प्रशंसा करते हुए पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और पत्रकारों के हितों, सुरक्षा तथा कल्याण के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियां जारी रहनी चाहिए।
वही श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इंदु बंसल जैन ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा भविष्य में भी पत्रकारों के हितों की लड़ाई व कल्याण की योजनाएं बनती रहेगी।
इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी इंद्रजीत वीरमानी ने गोहाना में जल्द ही नगर परिषद के सहयोग से मीडिया सेंटर बनाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर,श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव नवीन बंसल, गोहाना जिले के वरिष्ठ पत्रकार व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गोहाना जिला इकाई के पदाधिकारी सारिका नरवाल , भंवर सिंह,राजेश पांचाल,सुनील जिंदल, संदीप कुमार, रुपेश,प्रीति सिंगल,विवेक अहलावत,एडवोकेट भूषण अग्रवाल सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
