पुलिस महानिरीक्षक योगेंद्र सिंह रावत से प्रेस क्लब के अध्यक्ष, महासचिव व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की मुलाक़ात

0

thesoulofindia.in, Haridwar. sk belwal
हरिद्वार. आज City Control Room (CCR) में पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला हरिद्वार श्री योगेंद्र सिंह रावत से प्रेस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुलाक़ात कर उन्हें बधाई दीं. औऱ उनसे मेला पुलिस व्यवस्था पर अनौपचारिक बातचीत की.
इस दौरान कुम्भ मेला आई.जी.श्री रावत ने कहा की पुलिस मेले को पूर्व की भान्ति सकुशल कराने के लिए तत्पर है और हमारे पास पर्याप्त फ़ोर्स रहती है जिसमें अन्य सुरक्षा बल भी शामिल होते हैं, श्री रावत ने कहा जैसे- जैसे शाही स्नान की तिथि नजदीक आती जाती हैं हमारी पुलिस के लिए चुनौती बढ़ती जाती है. हालाँकि मेला पुलिस हमेशा चौकस रहती है और भीड़ को नियंत्रण में रखने में कोई कोताही नहीं बरतती.
उन्होंने कहा शाही स्नान कुशलता से संम्पन करना बड़ा टास्क होता है, इस दौरान अपेक्षाकृत भीड़ ज्यादा होती है, हमारी पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर रखती है.
बड़ी सौम्यता से प्रेस सदस्यों से बातचीत करते हुए कुम्भ मेला आई.जी.ने कहा इन दिनों कुम्भ मेला थाना/चौकीयां स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने का कार्य प्रमुख तौर पऱ हमारे द्वारा किया जा रहा है. कुछ स्थान तलाश लिए गए हैं, पहले की अपेक्षा उचित स्थान तलाशना भी चुनौती है चूंकि पुराने स्थानों पर डंपिंग जोन औऱ अन्य चीजें स्थापित हो गयी हैं,
मेला आई.जी ने कहा वह समय के बड़े पाबंद हैं समय पर चलने से हमारे कोई भी कार्य प्रभावित नहीं होते, बे वजह की समस्या नहीं पैदा होती. मेला के दौरान हमारी पुलिस चौकियां मेला क्षेत्र के नजदीक होना आवश्यक होता है ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय पर फ़ोर्स पहुँच सके औऱ किसी अनहोनी को रोका जा सके.
इस दौरान प्रेस क्लब हरिद्वार (रजि) के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव सूर्यकांत सिंह बेलवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रवण झा, रामचंद्र कन्नौजिया, वरिष्ठ सदस्य राहुल वर्मा मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share