सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
हरिद्वार। रविवार सुबह लक्सर क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत पर शव सड़क पर पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे है। इसलिए उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने एक युवक का शव सड़क पर पड़ा देखा। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। जब आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त के प्रयास किए गए।ं मृतक की पहचान लक्सर के सोसायटी मार्ग निवासी अमित कुमार ( 28 वर्ष ) के रूप में हुई है।युवक नशे का आदि बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस फिलहाल जांच पड़ताल में जुटी है।बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने मृतक के साथ युवकों के बीच झगड़ा होते देखा था। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
