ग्राम एक्कड़ कलाँ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार ने साप्ताहिक निरीक्षण किया, 8 सितंबर को बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं समाधान शिविर का होगा आयोजन

0

 

हरिद्वार. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री नरेंद्र दत्त जी के आदेशानुसार, सिविल जज (एस०डी०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे 60 दिवसीय विशेष अभियान मेगा ड्राइव के तहत ग्राम एक्कड़ कलाँ में साप्ताहिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान अधिकार मित्र/पी० एल० वी० के द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की गयी एवं उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, इस दौरान सचिव द्वारा पंचायत घर अंबेडकर भवन ग्राम में आगामी 8 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं समाधान शिविर की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।
इस मीटिंग में जिला पंचायती राज अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। सचिव द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए कि ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। निरीक्षण अभियान के अंतर्गत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने ग्राम एक्कड़ कलाँ, सराय क्षेत्रों का भ्रमण किया, भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा बताई गयी विभिन्न समस्याओं को सुना गया तथा समाधान हेतु उचित विधिक सलाह प्रदान करायी गयी, इस निरीक्षण और बैठक के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की रिटेनर अधिवक्ता काजल सैनी व इंटर्नशिप कर रहे लॉ इंटर्न्स उपस्थित रहे, जिन्हें विधिक जागरूकता के संबंध में प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया।


वहीं दूसरी ओर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के सभागार में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर की अध्यक्षता में जिले के सभी अधिकार मित्रों की मासिक बैठक आहूत की गयी। माह अगस्त के किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी तथा माह सितंबर 2026 के प्लान ऑफ एक्शन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करायी गयी तथा माह सितंबर में होने वाली गतिविधियों के बारे में अधिकार मित्रों को उचित दिशा निर्देश दिए गए। उसके उपरांत सांय 4 बजे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा कार्यालय में प्रिवेंशन ऑफ फूड एंड एक्सपायरी आइटम से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की जिसमें ड्रग इंस्पेक्टर, फूड इंस्पेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग से प्रतिनिधि आए थे जिसमें उनके द्वारा माह अगस्त में किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी, बैठक में लॉ इंटर्न भी उपस्थित थे जिसमें इंटर्न को प्रिवेंशन ऑफ फूड एंड एक्सपायरी आइटम की मासिक बैठक के उद्देश्यों के बारे में बताया गया तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बैठक में उपस्थित विभागों से संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को उचित निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share