बारावफात जुलूस में भड़काऊ भाषण देने वाले मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार

0

रुद्रपुर। बारावफात जुलूस के दौरान त्रिशुल चैक पर मदरसों को बंद करने को लेकर भड़काऊ भाषण देने वाले मुफ्ती मुजीब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को रुद्रपुर में निकाले गए बारावफात के जुलूस के दौरान त्रिशुल चैक में एक सभा हुई थी। जिसके बाद गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर वहां हुई भाषण की एक वीडियो प्रसारित हुई थी, जिसमें रामपुर के दड़ियाल टांडा निवासी मुफ्ती मुजीब मदरसों को लेकर कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि इनके बारे में ज्यादा फैसला न किया जाए।
उनका कहना था कि मदरसों में लोगों को तालीम दी जाती है और किसी पर जुल्म, ज्यादती या चोरी न करने की सीख दी जाती है। इसके बाद वह मदरसों को बंद करने की स्थिति में परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में मुफ्ती ईदगाह की भूमि वापस करने की मांग भी करते नजर आ रहे हैं।वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मुफ्ती मुजीब के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर शुक्रवार देर रात हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। रम्पुरा चैकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share