जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

हरिद्वार. आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त के आदेशानुसार आज ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल राजा गार्डन जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार में एक विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज (सीनियर डिविजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर उपस्थित रहीं,
शिविर में मुख्य अतिथि द्वारा छात्र-छात्राओं को मुख्य रूप से पॉक्सो एक्ट, यातायात के नियमों, साइबर क्राइम से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी, साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाने तथा नालसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 के बारे में भी बताया गया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान करायी गयी। आज के इस शिविर में भारतीय जागरूकता समिति हरिद्वार के अध्यक्ष तथा स्कूल के प्रधानाचार्य व समस्त अध्यापकगण तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
