जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अधिकार मित्रों की मासिक बैठक आहूत की गयी

0

thesoulofindia, Haridwar

आज दिनांक 04-08-2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त के आदेशानुसार विकास भवन रोशनाबाद के सभागार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार द्वारा जिले के सभी अधिकार मित्रों/पी०एल०वी० की मासिक बैठक आहूत की गयी, जिसकी अध्यक्षता सचिव/सिविल जज (एस०डी०) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा की गयी।

इस मासिक बैठक में माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के द्वारा निर्गत माह अगस्त 2026 का “प्लान ऑफ एक्शन ” के बारे में विस्तृत रूप से सचिव द्वारा जानकारी प्रदान की गयी, साथ ही साथ नालसा द्वारा चलायी जा रही स्पृहा योजना 2025 के बारे में अधिकार मित्रों को विस्तार से बताया गया। इस योजना के तहत नालसा द्वारा अपराध से पीड़ित/व्यथित व्यक्तियों, जेल में बंद कैदियों के आश्रित व परिजनों के हितों/अधिकारों को संरक्षित करने में विधिक सहयोग प्रदान करती है। इस माह समस्त अधिकार मित्र इस योजना के तहत पूरे जनपद में प्रचार-प्रसार करेंगे एवं पीड़ित व उनके आश्रितों को चिन्हित कर उन्हें डी०एल०एस०ए० के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहयोग प्रदान करवायेंगे। इस माह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा होने वाली गतिविधियों के बारे में उचित दिशा-निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर 250 पी०एल०वी०/अधिकार मित्रों का संवेदीकरण सत्र, इसी माह एक विशेष कार्यशाला का आयोजन भी स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में किया जायेगा, जिसके लिये 30 पी०एल०वी०/अधिकार मित्रों को नामित किया गया।

इस बैठक में डिप्टी एल०ए०डी०सी० रमन कुमार सैनी एवं रिटेनर अधिवक्ता उपेन्द्र दत्त शर्मा द्वारा पॉक्सो एक्ट, स्थायी लोक अदालत के कार्य, एन०डी०पी०एस० एक्ट के बारे में जानकारी दी गयी। आज की बैठक में जिले के सभी अधिकार मित्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share