भारी बारिश से पिथौरागढ़ का जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिले की 20 सड़कों पर आया मलबा

0

पिथौरागढ़। सीमान्त जनपद में मूसलाधार बारिश से चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला- तवाघाट सहित जिले की 20 सड़कों पर मलबा आ गया है। सड़कें बंद होने से सभी रूटों पर सैकड़ों की संख्या में यात्री फंसे है। थल के नायल सपोली गांव में भूस्खलन से मकान की दीवार ढहने से मवेशी दब गए। परिवार ने पूरी रात जागकर बिताई.गुरुवार रात जिले भर में भारी बारिश हुई। सबसे अधिक 199 मिमी बारिश थल तहसील में हुई। तेजम में 130 मिमी, बंगापानी में 110 मिमी, डीडीहाट में 84 मिमी, धारचूला में 54 मिमी, बेरीनाग में 50 मिमी, देवलथल में 41 मिमी, कनालीछीना में 36.4 मिमी, गणाई गंगोली में 20.5 मिमी, गंगोलीहाट में 18 मिमी, मुनस्यारी में 12.6 मिमी, पिथौरागढ़ में सबसे कम 11.6 मिमी बारिश हुई.मलबा आने से धारचूला-तवाघाट, थल-मुनस्यारी, थल-डीडीहाट, उडियारीबैंड-थल, सातशिलिंग-थल, थल-पांखू, देवीसूना- खेतारकन्याल गराली, डीडीहाट-आदिचैरा खूना मोटर मार्ग बंद हैं। इसके साथ ही डीडीहाट-दूनाकोट, तवाघाट- ठानीधार, ड्योड़ा- बारमों, एलागाड़- जुम्मा, सोबला-उमचिया, कालिका-खुमती, बंगापानी- जारा जिबली, घट्टाबगड़-तांकुल, होकरा- नामिक, बांसबगड़- कोटा, नाचनी-भैंसकोट, डीडीहाट- आदिचैरा सीणी चामा मोटर मार्गों पर भी मलबा आया है.मूसलाधार बारिश के दौरान थल- चैकोड़ी सड़क पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। इस दौरान दर्जनों पेड़ सड़क पर गिर गए। भारी भरकम पेड़ गिरने से क्रैश बैरियर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पेड़ों को काटकर सड़क खोलने का काम चल रहा है। मूसलाधार बारिश से थल क्षेत्र के नायल सपोली में भूस्खलन से नारायण राम के मकान की दीवार ढह गई। इससे मवेशी दब गए। रात में मूसलाधार बारिश के बीच परिवार के सदस्यों ने टार्च की रोशनी में पत्थर हटाकर घायल मवेशियों को बाहर निकाला. गौशाला में बंधे मवेशी घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share