भगवानपुर में प्राथमिक शिक्षकों का TET की अनिवार्यता के विरोध एवं OPS बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

0

भगवानपुर, हरिद्वार। उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (उत्तरांचल) ब्लॉक इकाई भगवानपुर के आह्वान पर आज ब्लॉक मुख्यालय भगवानपुर में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध तथा पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

धरना-प्रदर्शन के उपरांत शिक्षकों ने ब्लॉक प्रशासन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार तथा माननीय शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के पश्चात कार्यरत शिक्षकों पर उत्पन्न स्थिति के समाधान हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार से आवश्यक पहल करने तथा पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने की मांग की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री हेमेंद्र चौहान ने कहा कि TET की अनिवार्यता से लंबे समय से कार्यरत हजारों शिक्षकों के समक्ष सेवा सुरक्षा का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने सरकार से शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संवैधानिक एवं विधिक स्तर पर प्रभावी पहल करने की मांग की। साथ ही पुरानी पेंशन योजना की बहाली को कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल चमोली, ब्लॉक मंत्री सचिन नागर, संरक्षक अशोक चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश सैनी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विनय कुमार, तौहीद अली, रविन्द्र कुमार, सुशील कुमार, दीक्षिता, संदीप सेमवाल, ओमप्रकाश डबराल, नारायण चौहान, रुकसाना, राजकुमार सैनी, धर्म सिंह, अरुण सैनी, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, सूर्यप्रकाश पैन्यूली, रीना उनियाल, जयकुमार, बृजमोहन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन के आह्वान पर आगे भी लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share