सोन्नी ग्राम विकास ट्रस्ट ने गांव की विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

0

सोन्नी ग्राम विकास ट्रस्ट द्वारा गांव की विशिष्ट प्रतिभाओं को उनके उल्लेखनीय कार्यों एवं अन्य विविध विशिष्ट विशिष्टताओं के लिए गांव में ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय जगदीश प्रसाद जोशी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया ।

सम्मान पत्र की श्रेणी में क्रमवार डॉक्टर डीपी जोशी पूर्व यूकेपीएससी अध्यक्ष- गांव एवं ट्रस्ट के लिए महत्वपूर्ण कार्यों हेतु। श्री रमेश चंद्र जोशी- गांव में होने वाले विविध कार्यों एवं पिछली जात कार्य में उत्कृष्ट कार्यो के लिए। श्रीमती शांति जोशी- वरिष्ठ महिला सम्मान। श्री चरण दास- वरिष्ठ पुरुष एवं ढोल बाजे यंत्रों के कुशल ज्ञान और अति मृदु व्यवहार के लिए। श्रीमती मुक्ता जोशी- उत्कृष्ट चित्रकारी के लिए। डॉक्टर अक्षत जोशी- गांव में पहला सर्जन होने के लिए। कुमारी सौजन्या जोशी- हाई स्कूल की परीक्षा में 96% अंक लाने के लिए। श्री हैप्पी जोशी- इंटर परीक्षा में 91% अंक प्राप्त करने के लिए। श्री अंकित जोशी- गांव में ही रहते हुए फॉरेस्टर यूके एसएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु।

सम्मान पत्र के विषय में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ हरिनारायण जोशी की जुबानी-
* श्री रमेश जोशी जी* सुपुत्र स्व श्री ईश्वरी दत्त जोशी जी (बेल्ली सोनी)
आप पूर्व में कई वर्षों तक हमारे गांव के प्रधान रहे हैं और आपके कार्यकाल में ग्राम विकास से संबंधित कई कार्य हुए हैं। विशेषकर गाँव के बंजर खेतों में उद्यानीकरण का कार्य बहुत सराहनीय कार्य है जिसका लाभ आज सभी ग्रामवासी उठा रहे हैं।
*जनवरी 2026 को गांव में हुई देवजात में आपने विशेष योगदान दिया व एक महीने से ज्यादा समय देकर जात से संबंधित सभी प्रबंध करके इस कार्य को बहुत अच्छी तरह से पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।*
आपके इस योगदान के लिए ट्रस्ट ने आपको स्वo श्री जगदीश प्रसाद जोशी स्मृति सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। आपको 16 जून, 2026 को कुलदेवता प्रांगण में हुए सम्मान समारोह में सम्मानित किया है।
*श्री चरण दास जी* सुपुत्र स्व श्री गरीव्या दास जी (बेल्ली सोन्नी)
आप हमारे गांव के वरिष्ठ ढोल वादक हैं और आपने आजीवन गांव के हर खुशी के कार्यों, देवजात आदि में अपने वाद्य यंत्रों ढोल दमाऊ द्वारा अपनी सेवा दी है व सभी ग्रामवासियों व देवताओं को प्रसन्न किया है।
आपके इस योगदान के लिए ट्रस्ट ने आपको स्वo श्री जगदीश प्रसाद जोशी स्मृति सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। आपको 16 जून, 2026 को कुलदेवता प्रांगण में हुए सम्मान समारोह में सम्मानित किया हैं।
*श्रीमती मुक्ता जोशी जी* धर्मपत्नी श्री मुरलीधर जोशी जी (बेल्ली सोन्नी, देहरादून)
आपने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से फाइन आर्ट्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। आपने इस विषय में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विशेष उपलब्धि अर्जित की है। आपने फाइन आर्ट्स से संबंधित कई प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया और वहाँ भी आपने अपनी श्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आपने राजभवन देहरादून को भी अपनी *ऐपण आर्ट* द्वारा सजाया है।
ट्रस्ट अपने गांव की ऐसी प्रतिभाओं पर गर्व महसूस करता है। आपकी इतनी सारी उपलब्धियों के लिए ट्रस्ट ने आपको स्वo श्री जगदीश प्रसाद जोशी स्मृति सम्मान से आपको 16 जून, 2026 को कुलदेवता प्रांगण हुए सम्मान समारोह में सम्मानित किया हैं।
*डॉ अक्षत जोशी जी* सुपुत्र श्री मधु प्रकाश जोशी जी (माल्ली सोन्नी, विकास नगर, देहरादून) आपने MBBS करने के बाद MS की डिग्री प्राप्त की है। यह हमारे गांव के लिए इस क्षेत्र में प्रथम उपलब्धि है। ट्रस्ट आपकी इस विशेष उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है।
आपकी इस विशेष उपलब्धि के लिए ट्रस्ट ने आपको स्वo श्री जगदीश प्रसाद जोशी स्मृति सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। आपको 16 जून, 2026 को कुलदेवता प्रांगण में हुए सम्मान समारोह सम्मानित किया हैं। ट्रस्ट आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
*हैपी जोशी जी* सुपुत्र श्री मुकेश जोशी जी (बिचली सोन्नी)
*उत्तराखंड बोर्ड* द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा आपने इसी वर्ष 2026 में 90.98% अंकों के साथ उतीर्ण की है। जोकि बहुत प्रेरणाप्रद है।
आपकी इस विशेष उपलब्धि के लिए ट्रस्ट ने आपको स्वo श्री जगदीश प्रसाद जोशी स्मृति सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। *आप अपनी परीक्षा के कारण आज उपस्थित नहीं हो सके इसलिए आपके पिताजी श्री मुकेश जोशी जी को आपका सम्मानपत्र सौंपा गया है।* ट्रस्ट आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
श्रीमती एवम श्री शम्भू प्रसाद बलोनी जी को उनकी शादी की पचाशवी वर्षगांठ पर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट आपके स्वस्थ एवम् लंबी आयु की कामना करता है।
*अंकित जोशी जी* सुपुत्र श्री बलदेव जोशी जी (भूत्त्वी मरुडी, बिचली सोन्नी) *UKSSSC* द्वारा आयोजित परीक्षा जोकि 84000 परीक्षार्थियों द्वारा दी गई थी और जिसमें सामान्य श्रेणी के लिए केवल 90 रिक्तियाँ थी उसमें आपने 80 वीं रैंक प्राप्त की जोकि बहुत ही प्रेरणाप्रद है। आपने अपनी सेवाएं गढ़वाल वन विभाग में *फॉरेस्टर* के रूप में शुरू की हैं। वर्तमान में आप गढ़वाल वन विभाग, पौड़ी में कार्यरत हैं।
आपकी इस विशेष उपलब्धि के लिए ट्रस्ट ने आपको स्वo श्री जगदीश प्रसाद जोशी स्मृति सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। *आप किसी जरूरी ड्यूटी की वजह से उपस्थित नहीं हो सके इसलिए आपके पिताजी को आपका सम्मानपत्र सौंपा गया है।* ट्रस्ट आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
*सौजन्या जोशी जी* सुपुत्री श्री अनिल जोशी जी (बेल्ली सोन्नी, हरबर्टपुर, देहरादून)
*उत्तराखंड बोर्ड* द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा आपने इसी वर्ष 2026 में 96% अंकों के साथ उतीर्ण की है। जोकि बहुत प्रेरणाप्रद है।
आपकी इस विशेष उपलब्धि के लिए ट्रस्ट ने आपको स्वo श्री जगदीश प्रसाद जोशी स्मृति सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। आप 16 जून, 2026 को कुलदेवता प्रांगण में हुए सम्मान समारोह में सम्मानित किया हैं। ट्रस्ट आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
श्री जीवन प्रकाश जोशी जी सुपुत्र स्व श्री शिवानंद जोशी जी बिचली सोन्नी वर्तमान निवास रानी पोखरी ने दोनों मेधावी बच्चों को ₹5100 प्रोत्साहन राशि दी।
*उन्होंने यह राशि अपने पूज्य पिताजी स्व श्री शिवानंद जोशी जी की स्मृति में दी है और भविष्य में होने वाले इस प्रोग्राम में ऐसे मेधावी छात्रों को वह हर साल यह राशि देते रहेंगे ऐसा उन्होंने निर्णय लिया है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share