*नगर के नायकों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ *
नगर के नायक सम्मान समारोह की श्रृंखला को गति देते हुए कालाढूंगी विधानसभा अंतर्गत हल्द्वानी नगर के मुखानी मंडल स्थित वार्ड संख्या 52 (जज फार्म) में कालाढूंगी के भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज सेवा, समर्पण एवं संस्कारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आशा कार्यकर्ता बहनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं, मेरी बेनी सेना की बहनों, सेवा निवृत्त वीर सैनिकों, स्वच्छता कर्मियों, सम्मानित पुजारीजनों एवं समर्पित शिक्षकगणों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज पाठक ने कहा कि समाज के वास्तविक नायक वे लोग हैं, जो निस्वार्थ भाव से सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि “नगर के नायक सम्मान समारोह” का उद्देश्य समाज के ऐसे प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देना है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी पीसी पंत जी ने कहा कि मनोज पाठक द्वारा इस प्रकार के सम्मान समारोहों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि समाज के वास्तविक कर्मयोगियों को सम्मानित करने की यह पहल क्षेत्र में एक नई सोच और सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रही है।
विकास एंव पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष बिसम्बर कांडपाल ने कहा कि मनोज पाठक द्वारा जो जनहित कार्य निरंतर कई वर्षों से कालाढूंगी विधानसभा व अन्य क्षेत्रों में किये जा रहे हैं वह ना केवल सराहनीय हैं बल्कि समाज को एक नई दिशा दिखाने वाले भी हैं, उन्होंने कहा कि पाठक जैसा व्यक्ति ही कालाढूंगी विधानसभा का सही नेतृत्व करने योग्य है और कालाढूंगी की देवतुल्य जनता निरंतर उनके सम्पर्क में रहते हुए हर कार्य में उनका सहयोग कर रही है।
नगर के नायक सम्मान समारोह में भूवन पांडे, पी0सी0 पंत ,पूरन चंद्र जोशी, डॉक्टर केवलानंद मठपाल , दीप बिष्ट, हेम अवस्थी, भगवन्त सिंह बिष्ट, कुलदीप पांडे, कुंदन रावत, देवकी मुरारी,किरन बिष्ट, गीता कांडपाल, मंजू रावत, कमला रौतेला, हेमलता जोशी, विमल बिनवाल के साथ साथ सैकड़ों स्थानीय नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
