*स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की जिला ईकाई का हुआ पुनर्गठन*

0

*डॉ वेद प्रकाश आर्य अध्यक्ष तथा जितेन्द्र रघुवंशी पुनः महासचिव चुने गए*
हरिद्वार 22 फरवरी। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति (रजि.) का आज पुनर्गठन किया गया, पदाधिकारियों का चुनाव आज कैम्प कार्यालय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह मार्ग, प्रज्ञाकुञ्ज, जगजीतपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भारत भूषण विद्यालंकार जी की अध्यक्षता में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने त्यागपत्र सौंपे। चुनाव प्रक्रिया में सदस्यों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया।
सर्वप्रथम संगठन के संरक्षक के रूप में करतल ध्वनि के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार को मनोनीत किया गया। वर्तमान अध्यक्ष देशबन्धु ने अपने लिखित त्याग पत्र पर उल्लेख किया कि मैने अपनी अस्वस्थता के कारण त्यागपत्र दिया है, अपने स्थान पर श्री अर्जुन सिंह राणा का नाम प्रस्तावित करता हूँ। अतः उसे स्वीकार करते हुए अन्य कर्मठ सदस्य को यह दायित्व दिया जाए। देशबन्धु जी के पुरुषार्थ की चर्चा करते हुए विद्यालंकार जी ने भारी मन से अध्यक्ष के त्यागपत्र को स्वीकार करने की घोषणा की, देशबन्धु जी द्वारा अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित नाम अर्जुन सिंह राणा ने भी अस्वस्थता के कारण अध्यक्ष का दायित्व स्वीकार नहीं किया, उन्होंने डॉ वेद प्रकाश आर्य का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया तत्पश्चात डॉ वेद प्रकाश आर्य को हर्ष ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से अगले कार्यकाल के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
संगठन के हितों को देखते हुए भारत भूषण विद्यालंकार ने वर्तमान महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी के त्यागपत्र को अस्वीकार करने की घोषणा की। रघुवंशी की मनाही के बाद भी हर्ष ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से अगले कार्यकाल के लिए भी महासचिव चयनित किया गया।
मार्गदर्शक मंडल में सर्वश्री डॉ सुनील कुमार जोशी, डॉ विनोद प्रकाश उपाध्याय, देशबन्धु, धर्मवीर धींगरा तथा राजकुमार अग्रवाल का चयन हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, उपाध्यक्ष आचार्य करुणेश मिश्रा, अशोक कुमार चौहान, राजीव कुमार सैनी, ललित कुमार चौहान, संगठन सचिव अनुराग सिंह गौतम, संयुक्त सचिव आदित्य गहलौत, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार दिवाकर, मीडिया प्रभारी श्रीमती शशि शर्मा, धीरज कुमार शर्मा, हरिद्वार नगर प्रभारी विवेक कुमार शर्मा, ज्वालापुर कनखल प्रभारी चन्द्र प्रकाश मगन, लक्सर प्रभारी यशपाल सिंह, बहादराबाद प्रभारी यशवन्त कुमार चौहान, बहादुरपुर जट्ट प्रभारी श्रीमती ममता धीमान, रुड़की प्रभारी डॉ संजय चौबे, भगवानपुर प्रभारी मोहित कुमार सैनी तथा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सर्वश्री रमेश कुमार विशाल टेलर्स, रमेश चंद्र गुप्ता, कैलाश चंद्र वैष्णव, नरेंद्र कुमार सैनी, अनूप बंसल, नरेंद्र कुमार वर्मा, सुशील कुमार शर्मा, निर्दोष कुमार, परमेश कुमार, श्रीमती मंजुलता भारतीय, श्रीमती मनीषा चौहान को चयनित किया गया।
चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार द्वारा सभी पदाधिकारियों को अपने पद का दुरुपयोग न करने, अपने पूर्वजों के यश को कलंकित न करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान तथा अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए तन, मन और धन से संघर्ष करने तथा अपना स्वरूप गैर राजनीतिक बनाए रखकर किसी भी राजनीतिक पार्टी पर टीका टिप्पणी न करने की शपथ दिलाई गई। अन्त में महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने सभी पदाधिकारियों को उनके चयन पर बधाई देते हुए निष्ठापूर्वक हर सेनानी परिवार को एकजुट करते हुए हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान को व्यापक स्तर पर विस्तारित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share