उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स: आतिथ्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल और व्यापार के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों किया गया सम्मानित

0

हल्द्वानी। हल्द्वानी के प्रतिष्ठित होटल फॉर्च्यून वॉकवे मॉल में ’उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स’ का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। प्रीत टेक द्वारा आयोजित इस समारोह में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए उन उद्यमियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सेवा, शिक्षा, और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और प्रीत टेक के निदेशक दिलप्रीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य के विकास में छोटे और बड़े व्यवसायों की भूमिका पर जोर दिया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें उत्तराखंड स्टेट में आतिथ्य, शिक्षा, स्वास्थ्य , रिटेल और व्यापार के क्षेत्रों में सम्मानित संस्थान
वानप्रस्थ रिसॉर्ट्स (अल्मोड़ा)ः सीए (डॉ.) आलोक मिश्रा, वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स, जिम कॉर्बेट (अल्मोड़ा)ः मार्क निकोलस, इक ओंकार ग्लोबल एकेडमी (उधम सिंह नगर)ः सुखविंदर सिंह, काठीपुरा काठीरोल्स (उधम सिंह नगर)ः अरुण, द कबाना (उधम सिंह नगर)ः वत्सल अग्रवाल, क्यू हेल्थ डायग्नोस्टिक्स (देहरादून)ः डॉ. शशांक प्रतीक (स्वास्थ्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु), अशोका बेयरिंग एंटरप्राइजेज (उधम सिंह नगर)ः प्रियव्रत चितलांगिया, वीकेजे प्रोजेक्ट्स (देहरादून)ः एम.एस. राणा, अपलिफ्ट फाइनेंशियल कंसल्टेंसी सर्विसेज (हरिद्वार)ः अरुण चौधरी शामिल हैं। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सुमित हृदयेश विधायक हल्द्वानी, रेनू अधिकारी, दर्जाधारी राज्यमंत्री कौस्तुभानंद, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी भा.ज.पा उत्तराखंड दिनेश आर्य, राज्यमंत्री समीर आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय पार्टी, अनुसूचित मोर्चा, उत्तराखंड डी.सी.एस. रावत, अध्यक्ष, बार एसोसियेशन उच्च न्यायालय सौरभ अधिकारी, महासचिव, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, नैनीताल मंजीत सिंह राजू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share