प्रेमनगर फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, एक खिलाड़ी व दो मजदूरों की मौत हो गई, एक अन्य की हालत गंभीर

0

Thesoulofindia
हरिद्वार। रात्रि में हमें बहुत संभल कर ड्राइविंग करनी चाहिए, थोड़ी असावधानी भी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है, देर रात हुए सड़क हादसे ने एक बार फिर यह साबित किया।

दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बालीबॉल खिलाड़ी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। हादसा प्रेम नगर आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर हुआ, जहां मरम्मत कार्य चल रहा था।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात वॉलीबॉल खिलाड़ी अर्पित सैनी निवासी इब्राहिमपुर, थाना पथरी अपने दोस्त रहमान निवासी अलीपुर, बहादराबाद के साथ देहरादून से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। प्रेम नगर आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर, जहां हाईवे का मरम्मत कार्य चल रहा था, अर्पित सैनी की कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़ी मशीन से टकराकर पलट गई।

हादसे में कार चला रहे अर्पित सैनी और मौके पर मौजूद मजदूर राजू राय निवासी बंगाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य मजदूर, आनद सिंह निवासी पश्चिम बंगाल को एम्स ऋषिकेश भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों के उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।

हादसे में कार सवार रहमान को गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share