घूमने निकले युवक की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत

0

देहरादून। पछवादून के चकराता क्षेत्र में दोस्तों के साथ घूमने आए एक युवक की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जंानकारी के अनुसार जिले के चकराता में देहरादून से चार दोस्त अलग-अलग बाइकों पर चकराता घूमने के लिए गए थे। तभी कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड पहाड़ी से आगे अचानक ऊपर से पत्थर गिरा। तभी पत्थर की चपेट में 22 साल विनय आ गया. पत्थर की चपेट में आने से विनय गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विनय के दोस्त और स्थानीय लोग तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ममता नेगी ने विनय को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। विनय दरेसी लुधियाना पंजाब का रहने वाला था, जो फिलहाल रायपुर आमवाला देहरादून में रहता था। बता दें कि सोमवार को भी हरीपुर मीनस मोटर मार्ग पर सेब से लदा पिकअप लोडर वाहन भी मयार खड्ड के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया था। इस हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए थे। जिसमे से एक को हायर सेंटर रेफर किया गया था जबकि एक का इलाज विकासनगर अस्पताल मे चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share