नहाने के लिए गौला नदी गये बच्चों के शव नदी से बरामद हुए

0

नैनीताल। गौला नदी किनारे गये दो बच्चे लापता हो गये। जानकारी मिलने पर परिजनों व क्षेत्रवासियों ने उनकी खोजबीन शुरू की जिनके शव बुधवार की सुबह गौला नदी से बरामद किये गये है।
मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्रांर्तगत हल्दूचैड़ चैकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बीती शाम करीब 5 बजे मोटाहल्दू के ग्राम बकुलिया निवासी अंकित भौर्याल (15) पुत्र दीवान सिंह भौर्याल व कृष दानू (15)पुत्र दरबान सिंह दानू घर से नहाने के लिए गौला नदी की ओर को निकले, जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई, इसके बाद आस-
पास के ग्रामीण व निवर्तमान ग्राम प्रधान विपिन चंद्र जोशी समेत क्षेत्र वासियों ने उनकी ढूंढ खोज शुरू की, पूरी रात ढूंढने के बावजूद उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद आज सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया तो गौला नदी के किनारे दोनों के कपड़े मिल गए, जिससे बच्चों के नदी में डूबने का शक गहरा गया, इसके बाद गांव के ही गोताखोरों को बुलाया गया और नदी में पहले एक बच्चे का शव मिला। उसके बाद करीब 11 बजे दूसरे बच्चे का भी शव बरामद हो गया। एक साथ दोनों बच्चों की डूबने से हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। साथ ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया हैं। बताया जा रहा है कि अंकित कक्षा 9 एवं क्रश कक्षा 10 का छात्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share