क्या नागिन बन कर डस रहीं सर्पिली सड़कें?

0

500 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप,नौ लोगों की मौत
पिथौरागढ़। पहाड़ी इलाकों में नित्य ही वाहन दुर्घटना की सूचना सामने आ रही हैं, परिवार के परिवार समाप्त हो रहे हैं, प्राप्त सूचना में जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। वाहन में सवार दस में से नौ लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना है।पुलिस प्रशासन का कहना कि रेस्क्यू पूरा करने के बाद ही वो मृतकों की सही संख्या बताएंगे। इस मामले में अभी और अपडेट का इंतजार है।
मिली जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share