अपील

सभी नगरवासियों को नगर निगम हरिद्वार की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस अवसर पर नगर निगम हरिद्वार आपसे अपील करता है कि आपः-

अपने घर एवं प्रतिष्ठान का ठोस अपशिष्ट गीला व सूखा कूड़ा पृथक-पृथक नगर निगम के डोर-टू-डोर स्वच्छता वाहन को ही दें।

नगर निगम हरिद्वार द्वारा स्वच्छता कार्यों, डोर-टू-डोर सेवा हेतु उपभोक्ता शुल्क यूजर चार्ज के रूप में समय से देने का कष्ट करें एवं शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें और न ही दूसरो को करने दे। कपडे, कागज अथवा जूट के बने बैगो/बेलो का प्रयोग करें।

नाले/नालियों पर अतिक्रमण न करे व उनके अंदर कूठा आदि न डालें।

गंगा नदी व घाटो के पास गंदगी न फैलाये न किसी को फैलाने दे।

खुले में शौच न करे शौचालयो का प्रयोग करें।

(नन्दन कुमार)

नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार

(किरन जैसल)

महापौर

नगर निगम हरिद्वार

कार्यालय नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share