आज मोबाइल के चलते मां बाप कही खो गए हैं: चिदानंद मुनि

0

soulofindia

होली आई रे, होली आई है पर आज नये संकल्प लेने की आवश्यकता है।
हरिद्वार। 5मार्च। होली महोत्स्व की पावन बेला में भारत विश्व को एक नई दिशा देने को तैयार हैं। भारत को भारत की दृष्टि से देखना होगा। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि आज सिडकुल स्थित होटल में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित चुनाव कार्यक्रम व रंग पर्व महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि वर्तमान में जीवन में स्ंसकारो को जीवित रखने की आवश्यकता है। आज मोबाइल के चलते मां बाप कही खो गए हैं। अपनी संस्कृति और सेवा भाव के लिए बाबला बनने की जरूरत है। अपने लिए नही देश और दुनिया के लिए जिए । होली आई रे, होली आई है पर आज नये संकल्प लेने की आवश्यकता है। भारत विकास परिषद इस कार्य को सुगमता से आगे बढ़ा रहा है। भारत को एक सिद्ध पुरुष नरेंद्र मोदी रूप में मिला हुआ है। जिसके नेतृत्व में भारत की आज एक अलग पहचान विश्व में बनी है। भारत अब कमजोर नहीं है, वह शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहा है। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि होली हमे अपनी संस्कृति एवम् जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देती हैं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश शास्त्री ने कहा कि होली हमारे लिए एक पर्व मात्र नहीं है यह हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। रंगों की जीवन में अपनी महत्ती भूमिका है। वही उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है इसलिए सभी उत्सव कृषि से जुड़े हुए हैं।भारत विकास परिषद का जन्म ही पांच सूत्रीय संपर्क, सहयोग संस्कार, सेवा और समर्पण को लेकर हुआ है और यही जीवन का सार भी है। इस से पूर्व प्रथम चरण में भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारियों का चुनाव पर्वेक्षक व परिषद के राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण गर्ग की देखरेख में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। जिसमें परिषद का अध्यक्ष लगातार तीसरी बार ब्रज प्रकाश गुप्ता (हरिद्वार) को तथा दूसरी बार महासचिव श्रीमती मनीषा सिंहल (रुड़की) व वित्त सचिव रोहित कोचग्वे(देहरादून) को चुना गया। जबकि प्रांतीय महिला संयोजिका सुगंधा जैन (रुड़की) को भी पुनः नामित किया गया। कार्यक्रम में मानवता के लिए पदम श्री डॉ जितेंद्र सिंह शंटी, कैंसर के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मेरठ के कैंसर हांस्पिटल वेलंटिस के डॉ अमित जैन वही मैक्स अस्पताल दिल्ली की डायरेक्टर डॉ मीनू वालिया, श्रमजीवी पुरुष्कार राजीव दीक्षित गुरुकुल, पाली महेंद्रगढ़ संस्थान को और पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के लिए जगदीश बाबला देहरादून को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष ब्रज प्रकाश गुप्ता ने अपने आगे के वार्षिक कार्यक्रमों को विस्तार से बताया और पुनःअध्यक्ष बनाये जाने पर उपस्थित सभी शाखा के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महामंत्री श्रीमती मनीषा सिंहल ने किया। उन्होंने परिषद द्वारा साल भर आयोजित किए कार्यों को विस्तार से बताया और कहा कि वर्तमान में परिषद महिलाओं के उत्थान के लिए चल रहे कामों को और अधिक गति से आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव सेवा नरेश गोयल, विनीत संगल, संगीता सिंह, , फिल्म अभिनेत्री व उड़ान सीरियल की नायिका कविता चौधरी,अर्जुन दास भारद्वाज,प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, रविंद्र कपूर,भेल शाखा के अध्यक्ष वैध एम आर शर्मा, पंचपुरी शाखा अध्यक्ष एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, संजीव लांभा,नरेश जेनर, रुड़की जिला प्रभारी बीना सिंह, आदर्श पाल तोमर, अनीता गुप्ता, अरुणा चावला, मधु मारवाह, श्रीमती सावित्री मंगला, देवभूमि शाखा से श्रीमती रत्नेश गौतम, श्रीमती सुधा तिवारी श्रीमती शिवानी आदि उपस्थित रहे। अंत में होली पर कई रंगा रंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए और उसके बाद सभी ने जमकर फूलों की होली खेली।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share