रिखणीखाल पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, अब तक बदल चुका था इतने ठिकाने

बीते 28 सितम्बर को वादी जितेन्द्र सिंह पुत्र अवतार सिंह, निवासी-ग्राम-भंडूखाल, ग्राम सभा द्वारा पट्टी पेनो-3, तहसील रिखणीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने राजस्व पुलिस चौकी पट्टी पेनो-3 पौड़ी गढ़वाल में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्त भरत सिंह ने मेरे पिता की हत्या कर दी है। जिस सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी पट्टी पेनो-3 […]

पौड़ी : बीते 28 सितम्बर को वादी जितेन्द्र सिंह पुत्र अवतार सिंह, निवासी-ग्राम-भंडूखाल, ग्राम सभा द्वारा पट्टी पेनो-3, तहसील रिखणीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने राजस्व पुलिस चौकी पट्टी पेनो-3 पौड़ी गढ़वाल में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्त भरत सिंह ने मेरे पिता की हत्या कर दी है। जिस सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी पट्टी पेनो-3 पौड़ी गढ़वाल में मु0अ0सं0-01/2022, धारा-302 भा0द0वि0 बनाम भरत पंजीकृत किया गया। क्योंकि ये एक जघन्य अपराध होने के कारण विवेचना राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को दिनांक 30 सितम्बर 2022 को स्थानांतरित हुयी। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष रिखणीखाल अरविन्द कुमार के सुपुर्द की गयी। थानाध्यक्ष रिखणीखाल अरविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर ठोस पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयास से पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त भरत को दिनांक 02 नवम्बर 2022 को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही हेतू न्यायिक रिमांड न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त का न्यायिक रिमांड स्वीकृत करते हुए जिला कारागार भेजा जा रहा है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नाम/पता अभियुक्त

  • भरत सिंह उर्फ भारत सिंह पुत्र छवान सिंह, निवासी-ग्राम भंडूखाल, ग्राम सभा द्वारा पट्टी पेनो-3 तहसील-रिखणाखाल, पौड़ी गढ़वाल।

पंजीकृत अभियोग

  •  मु0अ0सं0-01/2022, धारा-302 भा0द0वि0 बनाम भरत

About Author

Share