उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार की घोषणा, इन्हें मिलेगा सम्मान

Uttarakhand News: ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022’ की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए कुल 5 नाम चयनित किए गए हैं। इनमें से तीन महानुभाव को मरणोपरांत यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। इसको लेकर प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने कार्यालय ज्ञाप जारी किया है। ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022’ प्रदान करने […]

देहरादून : ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार वर्ष 2021 एवं 2022’ की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए कुल 5 नाम चयनित किए गए हैं। इनमें से तीन महानुभाव को मरणोपरांत यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। इसको लेकर प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने कार्यालय ज्ञाप जारी किया है। ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार वर्ष 2021 एवं 2022’ प्रदान करने के लिए समिति गठित की गई थी। समिति की संस्तुति के क्रम में विचारोप्रांत वर्ष 2021 के लिए 05 एवं वर्ष 2022 के लिए 05 नामों का चयन किया गया है। यह पुरस्कार 09 नवम्बर को पुलिस लाइन देहरादून में प्रदान किए जाएगे।

इन्हें मिलेगा सम्मान उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार – 2021

  1. स्व. श्री नारायण दत्त तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड को समाज सेवा एवं लोक सेवा के लिए (मरणोपरांत)
  2. डॉ. अनिल जोशी, पर्यावरणविद्
  3. श्री रस्किन बॉण्ड, साहित्यकार
  4. श्रीमती बछेन्द्री पाल , साहसिक खेल
  5. श्री नरेन्द्र सिंह नेगी, संस्कृति (लोक गायक)

इन्हें मिलेगा सम्मान उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2022

  1. अजीत कुमार डोभाल – भारत के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)।
  2. प्रसून जोशी – कवि, लेखक, गीतकार एवं भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष।
  3. स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत – भूतपूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)।
  4. स्वर्गीय गिरीश चंद्र तिवारी (गिर्दा) – कवि, लेखक एवं गीतकार।
  5. स्वर्गीय वीरेन डंगवाल – साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत रहे।

About Author

Share