प्रसिद्ध कवियत्री उषा झा ‘रेणु’ की दो पुस्तकों का विमोचन

0

soulofindia
पूर्वांचल उत्थान संस्था एवं सखि बहिनपा मैथिलानी समूह इकाई हरिद्वार ने दी शुभकामनाएं

हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था एवं सखी बहिनपा मैथिलानी समूह इकाई हरिद्वार के सदस्यों ने मिथिला विभूति एवं मशहूर कवित्री उषा झा ‘रेणू’ की दो पुस्तकों मन के पलाश वन और साधना के सोपान के विमोचन पर हर्ष जताते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। दोनों संस्थाओं की ओर से संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा गया कि उषा झा ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है। इसके लिए उनका आभार व्यक्त करती है।

गौरतलब है कि हिंदी साहित्य समिति, देहरादून एवं राष्ट्रीय कवि संगम, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 फरवरी, दिन रविवार , स्थान , सिटी स्टार होटल, सुभाष रोड, देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कवियत्री उषा झा ‘रेणु’ रचित मन के पलाश वन , गुण संग्रह और साधना के सोपान, दोहे एवं कुंडलियां का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के द्वारा किया गया।‌ उषा झा की ऐतिहासिक और यादगार सफलता के लिए पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।
पूर्वांचल उत्थान संस्था के सदस्य आदरणीय डॉ शम्भू कुमार झा, संयुक्त निदेशक- स्वास्थ्य निदेशालय, उत्तराखंड की विदुषी धर्मपत्नी आदरणीय ऊषा झा, रेणु के लिए 26 फरवरी का दिन ऐतिहासिक और यादगार बन गया। इस दिन उनकी दो पुस्तक दो पुस्तक मन का पलाश वन , और साधना के सोपान के लोकार्पण मुख्य अतिथि आदरणीय सुबोध उनियाल जी , वर्तमान
कुलपति आदरणीय ओंकार नाथ यादव जी ( टेक्नीकल यूनिवर्सिटी) ,डाॅ बुद्धिनाथ मिश्र जीअंतरराष्ट्रीय गीतकार
,वरिष्ट साहित्यकार डाॅ राम विनय सिंह जी एसोसिएट प्रोफेसर संस्कृत (विभाग), वरिष्ट साहित्यकार और वरिष्ट गीत , नवगीत कार असीम शुक्ल जी, शिवमोहन सिंह जी की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परम विदुषी दीदी जी पूर्व कुलपति डाॅ सुधा रानी पाण्डे जी के द्वारा की गई। सभागार में उपस्थित शहर के सभी वरिष्ट साहित्यकार- हलधर जी ,के डी शर्मा जी ,डाॅ कमला पंत जी, नीता कुकरेती जी , बसंती मठपाल जी , डाॅली डबराल जी , और लाल कुँआ हलद्वानी से पधारी आदरणीया दीदी आशा शैली जी और डाॅ कंडवाल जी (डायरेक्टर स्वास्थ्य) डाॅ आ र पी सिंह , डायरेक्टर भारती जग पांगी जी के संग मिथिलानी समूह सखि बहिनपा ग्रूप , बिहारी महासभा , हरिद्वार से
पधारे संत महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद जी महाराज की
उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ गयी । पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से आदरणीय ऊषा झा और डॉ शम्भू कुमार झा को ढेर शुभकामनाएं देते हुए संस्था उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय, महासचिव बीएन राय, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा , रामकिशोर मिश्रा, राजेश राय, रंजीता झा, विभाष मिश्रा, वीके त्रिपाठी, अशीष कुमार झा, अश्विनी कुमार, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, दिलीप कुमार झा, केएन झा, डॉ निरंजन मिश्रा आचार्य उद्धव मिश्रा, डॉ नारायण पंडित, पंडित विनय मिश्रा, अबधेश झा, भोला झा, संतोष पांडेय संतोष झा, संतोष कुमार, सखि बहिनपा मैथिलानी समूह इकाई हरिद्वार से रश्मि झा, ज्योति झा, रीना झा, मोनी ठाकुर, मीनाक्षी, किरण झा, किशोरी झा, वाणी झा, रंजना मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं।‌

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share