रणवीर कपूर बने पिता, आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म

Alia-Ranbir Baby Girl: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पैरेंट्स बन गए हैं। आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। आलिया और रणबीर के बेबी के जन्म के बाद कपूर खानदान और भट्ट फैमिली में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी हर कोई आलिया-रणबीर को […]

मुंबई : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर पैरेंट्स बन गए हैं। आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। आलिया और रणबीर के बेबी के जन्म के बाद कपूर खानदान और भट्ट फैमिली में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी हर कोई आलिया-रणबीर को बधाइयां दे रहे हैं। आलिया भट्ट की डिलीवरी मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुई है।

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर किया ऑफिशियल आनाउंसमेंट

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारी बेबी इस दुनिया में आ गई है और वो क्या कमाल की लड़की है। हम इस वक्त इस खुशी को जाहिर नहीं कर सकते हैं। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर।’

इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी रणबीर कपूर आलिया भट्ट  की शादी

बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की थी। 2017 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर दोनों की मुलाकात के बाद से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने इस साल शादी की। शादी के कुछ समय बाद ही आलिया और रणबीर ने प्रेग्नेंसी का एलान किया। पहले तो लोग इस न्यूज से हैरान रह गए थे लेकिन फिर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने आलिया और रणबीर को ढेर सारी बधाई दी थी।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में’ नजर आएंगी आलिया भट्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में’ नजर आएंगी। इसके अलावा वह ‘जी ले जरा’ को लेकर भी खबरों में हैं। इस फिल्म में वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं रणबीर कपूर जल्द ही लव रंजन की फिल्म में नजर आएंगे, जिसका शीर्षक अभी तय नहीं है।

About Author

Share